उत्तर प्रदेशवाराणसी

भारत विकास परिषद् ने पशु-पक्षियों के लिए शुरू किया जल पात्र अभियान

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा द्वारा सूर्य देव के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बड़े मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण हेतु आर्य समाज भोजूवीर वाराणसी में यज्ञ का आयोजन एवं पशु पक्षियों के लिए जल पात्र का शुभारंभ किया गया।

यज्ञ के बाद बेजुबान पशुओं एवं पक्षियों के लिए को प्यास से राहत दिलाने हेतु भोजूवीर क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर पानी से भरे पात्र (नाद) का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौरक्ष प्रांत से रीता बनरवाल, प्रांतीय निवर्तमान महासचिव प्रमोद दुबे, शाखा अध्यक्ष रविप्रकाश बनरवाल, सुशील कुमार आर्य, सुनील जायसवाल, चंद्रदीप आर्य, प्रमोद आर्य ‘आषेय’, वेद प्रकाश आर्य, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव (संरक्षक सहसंयोजक पर्यावरण), राजीव गुप्ता (शाखा, संयोजक सेवा) उपस्थित थे।

शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल द्वारा सभी सदस्यों का दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button