आजमगढ़उत्तर प्रदेश

Aazamgadh News: चुनाव ड्यूटी कर वापस लौटते समय होमगार्ड से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त , एक की मौत कई घायल

Advertisements

आजमगढ़ । लोकसभा चुनाव में ड्यूटी कर लौटते समय होमगार्ड से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त का शिकार हो गई। हादसे में एक की मौत और एक दर्जन से अधिक होमगार्ड घायल हो गए । मिली खबर के अनुसार मंगलवार की भोर में होमगार्ड से भरी बस बाराबंकी चुनाव ड्यूटी कर लौट रही थी इसी बीच अहरौला थाना क्षेत्र के खादारामपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक टैंकर से टकराने के बाद बस डिवाइडर से जा भिड़ी। परिणाम स्वरूप हादसे में एक की मौत हुई, जबकि 15 लोग घायल हो गए ।

बता दे की जिले में तैनात होमगार्डों की ड्यूटी बाराबंकी में 20 मई को हुए मतदान में लगी थी। मतदान का कार्य संपन्न होने के बाद रोडवेज की बस से 66 होमगार्ड बस में सवार होकर बाराबंकी से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए आजमगढ़ के लिए चले। अभी बस अहरौला थाना अंतर्गत खादारामपुर गांव के पास प्वाइंट संख्या 216 के पास पहुंची थी कि एक टैंकर को ओवरटेक करने के दौरान बस में टैंकर से टक्कर हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

इस हादसे के बाद बस में सवार होमगार्डों में चीख- पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा की गश्ती टीम के साथ ही अहरौला थाना पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को सीएचसी अहरौला लाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल होमगार्डों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल होमगार्डों में बिंदु राम 53 वर्ष, उमाशंकर राजभर 50 वर्ष, हैदर अली 52 वर्ष द्वारिकाप्रसाद 50 वर्ष, रामकुंवर 52 वर्ष, रामजीत पाल 49 वर्ष बृजेश सिंह 42 वर्ष, सुरेंद्र यादव 55 वर्ष, जयहिंद 56 वर्ष हरिनाथ 55 वर्ष, श्यामसुंदर तिवारी 54 वर्ष, सुरेंद्र 58 वर्ष, मुन्ना भारती 45 वर्ष अशोक कुमार पांडे 52 वर्ष, राम सुतल यादव 44 वर्ष शिव प्रकाश 48 वर्ष शामिल हैं।

घायल होमगार्डों के जिला अस्पताल पहुंचते ही सूचना पर उनके परिजन भी पहुंच गए। अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन डॉक्टरों की टीम को बुला कर तत्काल बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया। मृतक बृजेश सिंह निवासी ऐराकला थाना तरवां की एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button