उत्तर प्रदेशचंदौली
Chandauli : धानापुर पुलिस टीम ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey
चंदौली, निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें द्वारा वांछित/वारण्टीयों की गिरफ्तारी के हेतु दिये गये आदेश निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर(IPS) व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में थाना धानापुर पुलिस टीम द्वारा न्यायालय द्वारा जारी वारण्ट के तामिला में वारण्टी राजकुमार उर्फ भुलेई पुत्र स्व0 अनकप निवासी ग्राम बिरना थाना धानापुर जनपद चन्दौली को उसके घर से हिरासत पुलिस में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम धानापुर थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन उ0नि0 सकलैन अहमद उ0नि0 हरिशंकर सिंह शामिल रहे ।



