उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi News: रेलवे सुरक्षा बल ने सीधे सीटों में वाणिज्य विभाग को हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया

Advertisements

वाराणसी । मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी(क्रीड़ा अधिकारी) श्री समीर पॉल के नेतृत्व में गुरुवार को वाराणसी मंडल पर चल रहे खेल सप्ताह के अंतर्गत अंतर विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता वाराणसी मंडल के प्रेक्षागृह में स्थित वॉलीबॉल कोर्ट पर दिनांक 23/01/24 से 25/01/ 24 तक आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कुल चार टीमों कार्मिक, वाणिज्य, यांत्रिक और रेलवे सुरक्षा बल ने भाग दिया। प्रतियोगिता लीग के आधार पर आयोजित की गई। प्वाइंट्स के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल और यांत्रिक विभाग की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में रेलवे सुरक्षा बल ने सीधे सीटों में वाणिज्य विभाग को 22-17, 25-19 से हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एवं मंडल क्रीडा अधिकारी श्री समीर पाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक मिश्रा सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे। अंतर विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल के पश्चात 02 फरवरी,2024 को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button