उत्तर प्रदेश

UP News: मतदान के पूर्व सपा प्रत्याशी के करीबी के वाहन से पुलिस ने एक लाख रूपया बरामद किया

Advertisements

अंबेडकरनगर । लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान पुलिस ने सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के करीबी पूर्व प्रमुख विनोद उर्फ लवकुश वर्मा के वाहन से एक लाख रुपए नकद बरामद किया है । मिली खबर के अनुसार शुक्रवार को टांडा कोतवाली और अलीगंज पुलिस ने उड़न दस्ता टीम के साथ कश्मीरिया चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी इसी बीच सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के काफी करीबी माने जाने वाले पूर्व प्रमुख विनोद उर्फ लवकुश वर्मा के चार पहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो उनके वाहन के डिग्गी से एक लाख रुपए नगद बरामद हुआ । इस संबंध में एसओ अलीगंज गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि उड़न दस्ता टीम ने राशि जब्त कर मामला दर्ज कराया है। आयकर विभाग की टीम इसकी जांच करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button