उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli News : मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के आस-पास आपराधिक प्रवृत्ति के लोगो की चेकिंग हेतु चलाया गया विशेष अभियान

Advertisements

चन्दौली । पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में चाक चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिका/महिला सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने सर्किल के थाना क्षेत्र में व समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष/ चौकी प्रभारी संबंधित थाना व चौकी क्षेत्र में पुलिस बल के साथ सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए सायं पैदल गश्त किया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। इसी क्रम में थाना मुगलसराय, पीएसी बल व पुलिस लाइन चन्दौली से दिये गये अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर पैदल गस्त कर चलाया गया चेकिंग अभियान। गस्त के दौरान पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगो कि चेकिंग कि गयी तथा यात्रियों से अपील किया गया लावारिस वस्तु या असमाजिक तत्व दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button