दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर दस उत्कृष्ट टर्न ओवर व्यापारियों को किया गया सम्मानित

Ashutosh pandey
गाजीपुर । आज राइफल क्लब में दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर दस उत्कृष्ट टर्न ओवर व्यापारियों को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, राज्यसभा सांसद श्रीमति संगीता बलवंत , नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्षl श्री मति सरिता अग्रवाल , व्यापार कर अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह, प्रभात जी, आदि की उपस्थिति में सम्मानित किया गया । तत्पश्चात व्यापारियों ने जिलाधिकारी गाजीपुर अनुपम शुक्ला को सम्मानित एवं व्यापारियों के प्रति उदार भाव की जनता के प्रति निष्ठा से कार्य संपादन व सुनने पर उत्साहित होकर बुके व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, सम्मानित करने वालों में जिला अध्यक्ष गुड्डू केसरी जिला महामंत्री प्रिंस अग्रवाल, कमरुज्जमा अंसारी,राजेश कुमार गुप्ता ,आकाशदीप, सुप्रतिम बागची, सुधीर केसरी, विकी गाजी, राजा हुसैन, प्रदीप कुमार, आदि प्रमुख रूप से उपस्थिति रहे ।







