उत्तर प्रदेशचंदौली

रंगदारी मांगकर धन अर्जित करने वाला व गैगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

चंदौली, निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय गगन राज सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय व थाना मुगलसराय की पुलिस द्वारा अपराधियों एवं रंगदारी माँगकर धन अर्जित करने वालो के विरूद्ध की जा रही है अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के क्रम में थाना क्षेत्र में आर्थिक, भौतिक एवम् दुनियाबी लाभ हेतु आम जनमानस को डरा धमकाकर तथा विरोध करने पर उन पर जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी वसूलने की घटना को कारित करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार को किया गया है। यही इनके आय का एकमात्र जरिया है, जिससे प्राप्त होने वाली आय से ही अपने तथा अपने गिरोह के सदस्य के परिवार का भरण पोषण व निर्वहन करता है ।

बताया जाता है कि मुगलसराय पुलिस को सूचना मिली कि गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 1986 थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त राकेश उर्फ डब्बू पुत्र रामनरेश नि0 ग्राम चहरिया थाना दुर्गावती जिला कैमूर बिहार वर्तमान पता सुभाषनगर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 38 वर्ष को आज दिनांक 08 अक्टूबर को धारा 308(5)/351(3) BNS में जमानत पर छूटने वाला है उक्त सूचना पर सर्व सम्बन्धित को अवगत कराकर बाउम्मीद गिरफ्तारी हेतु मुगलसराय पुलिस टीम गठित कर थाना से प्रस्थान कर जिला कारागार वाराणसी पहुँचकर जिला कारागार वाराणसी के सामने रोड़ के किनारे से समय करीब 08.20 बजे हिरासत पुलिस लेकर विधिक कार्यवाही करायी गयी। जिसका अपराधिक इतिहास भिन्न है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मुगलसराय थाना प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह निरीक्षक अपराध चन्द्रकेश शर्मा उ0नि0 अजय कुमार चौकी प्रभारी रेलवे कालोनी उ0नि0 मनोज तिवारी चौकी प्रभारी कस्बा उ0नि0 प्रदीप सिंह हे0का0 मनीष सिंह हे0का0 संतोष शाह हे0का0 विपिन गुप्ता हे0का0 अतुल सिंह शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button