उत्तर प्रदेशवाराणसी
Varanasi : देव दीपावली पर लहुराबीर व्यवसायी समिति ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Shekhar Pandey
वाराणसी। देव दीपावली के पावन अवसर पर लहुराबीर व्यवसायी समिति (रजि.) वाराणसी के तत्वावधान में अमर शहीद चंद्रशेखर पार्क में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों ने राष्ट्र के अमर वीर सपूतों को स्मरण करते हुए दीप दान कर उनके त्याग और बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रजनीश कनौजिया, महामंत्री दिनेश अग्रवाल, अजय तुलस्यान, मनीष माहेश्वरी, यश जायसवाल, अमित पांडेय सहित अनेक व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और शहीदों के आदर्शों को बनाए रखने का संकल्प लिया।



