उत्तर प्रदेशवाराणसी

पीएनयू क्लब की नई प्रबंध समिति ने विधायक सौरभ श्रीवास्तव से की मुलाकात, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा

Ashutosh pandey

Advertisements

वाराणसी। पीएनयू क्लब वाराणसी की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति ने अध्यक्ष रवि जायसवाल के नेतृत्व में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने अध्यक्ष रवि जायसवाल सहित पूरी नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि पीएनयू क्लब की नई कार्यकारिणी क्लब की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को नई गति देगी। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक संगठन समाज में आपसी सहयोग, सौहार्द और सकारात्मक वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विधायक ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि क्लब समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाकर वाराणसी के सामाजिक जीवन को और अधिक सशक्त बनाएगा।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रवि जायसवाल ने विधायक का स्वागत करते हुए उन्हें क्लब की आगामी योजनाओं एवं सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही भविष्य में भी संगठन को उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलता रहे, इसका आग्रह किया।

भेंट के दौरान क्लब के सचिव कुमार सौरभ, कार्यकारिणी सदस्य गुरदीप सिंह, डॉ. संजीव कुमार सिंह, कपिल मेहरा, अनिल चंद जैन, सुजीत केसरी, आलोक जायसवाल, केदार धन्नानी सहित प्रबंध समिति के अन्य पदाधिकारी एवं क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button