उत्तर प्रदेशचंदौली

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया

चंदौली,चकिया। विश्वकर्मा उत्थान मंच के नेतृत्व में शनिवार को गुरुदेव वाटिका परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य , नगर पंचायत चकिया के अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर शैलेश चंद्र शर्मा, सभासद मीना विश्वकर्मा, पूर्व सभासद विजय विश्वकर्मा, अनीता शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, राम औतार विश्वकर्मा, विजय बहादुर विश्वकर्मा, बहादुर विश्वकर्मा, सोहन विश्वकर्मा, सभासद बादल सोनकर, भाजपा नेता शुभम मोदनवाल, राजू माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन केक वितरण एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ संपन्न हुआ। रिपोर्ट, शुभम मोदनवाल

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button