रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन का वृक्षारोपण अभियान, छात्राओं में पर्यावरण जागरूकता का संदेश

Shekhar Pandey
रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन द्वारा वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण अभियान एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर स्कूल परिसर में क्लब के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया और विद्यार्थियों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे एक हरित एवं स्वच्छ पृथ्वी का निर्माण हो सके। चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अपने विचारों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष सिद्धार्थ जायसवाल के नेतृत्व में विशेष रूप से नेहा कक्कड़, आकाश कनोडिया, अमित गुजराती, नंदिता गुजराती, विद्यालय परिवार से संजय नागर तथा प्रधानाचार्या मुक्ता पांडे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा सभी विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए गए, ताकि वे अपने आसपास हरियाली बढ़ाने में सक्रिय योगदान दे सके।













