उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी में 45वें सीएनजी स्टेशन का हुआ शुभारंभ, पीएनजी विस्तार और ग्राहक सुविधा को मिली नई गति

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। गेल इंडिया लिमिटेड ने वाराणसी में अपने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क को और सुदृढ़ करते हुए आज 45वें सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ किया। यह नया सीएनजी स्टेशन एम/एस सम्राट एनर्जी (एचपीसीएल रिटेल आउटलेट), चांदपुर में स्थापित किया गया है। स्टेशन का उद्घाटन संजय कुमार, निदेशक (मार्केटिंग), गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा किया गया। इस अवसर पर गेल इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ‑साथ एचपीसीएल की टीम के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिससे गेल एचपीसीएल के सहयोग को बल मिला।


इस अवसर पर सुशील कुमार, महाप्रबंधक (सीजीडी) एवं प्रभारी अधिकारी; गौरी शंकर मिश्रा, महाप्रबंधक, नवाज़िश अली अंसारी,उप महाप्रबंधक (परियोजनाएँ) प्रवीन कुमार सिंह,मुख्य प्रबंधक (स्टील) तथा चंदन कुमार, मुख्य प्रबंधक (ओ&म), देवाशीष साहू (सीनियर ऑफिसर),जे. आकाश (मार्केटिंग) से मौजूद रहे। इस अवसर पर बताया गया कि, नए सीएनजी स्टेशन के प्रारंभ होने से चांदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों और वाहन चालकों को सीएनजी की निर्बाध एवं सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इससे ईंधन भरवाने के लिए दूर जाने की आवश्यकता समाप्त होगी और स्थानीय स्तर पर परिवहन सुविधा को उल्लेखनीय बढ़ावा मिलेगा। इसी क्रम में चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एम/एस काशी चाट भंडार में व्यावसायिक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति का भी शुभारंभ किया गया।

पीएनजी अपनाने से यह प्रतिष्ठान अब प्रति माह लगभग 130 एलपीजी सिलेंडरों की खपत से मुक्त हो जाएगा। इससे बचने वाले एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग उन स्थानों पर किया जा सकेगा, इसके अतिरिक्त, गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा नमो घाट सीएनजी स्टेशन पर प्रथम अमूल पार्लर का भी उद्घाटन संजय कुमार, निदेशक (मार्केटिंग) के कर कमलों से किया गया। यह पहल सीएनजी भरवाने वाले ग्राहकों की सुविधा को और बेहतर बनाएगी। इस पर्व काशी चाट भंडार में पीएनजी आपूर्ति के शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के पश्चात संजय कुमार ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान वाराणसी में गेल इंडिया लिमिटेड के सीजीडी कार्यों की प्रगति की जानकारी साझा की। उन्होंने नागरिकों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं औद्योगिक इकाइयों से पर्यावरण अनुकूल, सुरक्षित और किफायती पीएनजी को अपनाने की अपील की। उन्होंने सीएनजी स्टेशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, नए सीएनजी स्टेशन, पीएनजी आपूर्ति के विस्तार तथा ग्राहक केंद्रित सुविधाओं की शुरुआत से वाराणसी में गैस अवसंरचना को और मजबूती मिलेगी तथा स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे आम जनता को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button