उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का स्टीमर से निरीक्षण, नाव संचालन व स्नान नियमों पर सख्त निर्देश

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने शनिवार को शहर के प्रमुख घाटों का स्टीमर व स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और नाव संचालन गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सामने घाट से दशाश्वमेध सहित कई घाटों पर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।

पुलिस आयुक्त ने नाव संचालन के लिए निर्धारित मार्गों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तेज हवा, अधिक जल प्रवाह एवं गहरे जल क्षेत्र में नौका संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नाविकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं तथा प्रत्येक यात्री के लिए लाइफ जैकेट सहित सभी सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य उपयोग करें।

घाटों पर लगाए गए चेतावनी संकेतक, बैरिकेडिंग और वाटर सेफ्टी नेट का निरीक्षण कर उनकी मजबूती और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही श्रद्धालुओं को केवल चिन्हित सुरक्षित स्थानों पर स्नान करने के लिए जागरूक किया गया और गहरे पानी में जाने से बचने की सलाह दी गई।

पुलिस आयुक्त ने घाटों पर निरंतर पुलिस उपस्थिति बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। भीड़भाड़ वाले घाटों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ाने के साथ स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और आपातकालीन सुविधाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के उपरांत पुलिस आयुक्त ने मण्डुआडीह थाने का दौरा कर नवागंतुक आरक्षियों से संवाद किया। उन्होंने उनके आवास, भोजन और शुद्ध पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आरक्षियों को बीट आवंटन, आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, सीसीटीएनएस, सीडीआर विश्लेषण, ऑपरेशन चक्रव्यूह, यक्ष ऐप और आरटीसी प्रणाली में दक्ष बनाकर उन्हें सक्षम व अनुशासित पुलिसकर्मी के रूप में तैयार करने पर बल दिया।

इस दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button