उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी: भाजपा की जीत पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जश्न, मिठाइयाँ बांटीं

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। सोमवार, 4 मई को प्रातः कोदई चौकी के पास पिछड़ा वर्ग मोर्चा, काशी क्षेत्र द्वारा पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में सरकार गठन की खुशी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी भी की गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा के उपाध्यक्ष अनुप जायसवाल ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल एवं सोमनाथ विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गंगासागर से लेकर देश के कोने-कोने तक भाजपा का परचम लहराया जा चुका है।

नेताओं ने कहा कि बंगाल की यह जीत समर्पित कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जिन्होंने पार्टी के लिए अपना योगदान दिया। इस अवसर पर दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि संगठन समाज के हर वर्ग के उत्थान एवं राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश यादव बाबू एवं धीरेंद्र शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सतीश वर्मा ने किया।

इस अवसर पर ओमप्रकाश यादव बाबू, धीरेंद्र शर्मा, सिद्धनाथ गौड़, गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, मनीष चौरसिया, शंकर जायसवाल, अखिल वर्मा, आलोक श्रीवास्तव, राजेश दुबे, सतीश वर्मा, प्रदीप जायसवाल, राहुल जायसवाल, प्रकाश चंद, प्रिय मानिक सेठ, अमित वर्मा, रवि यादव, छेदी विश्वकर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button