उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : चोरी के जेवरात संग आरोपी गिरफ्तार, थाना चौक पुलिस को मिली सफलता

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की थाना चौक पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किये गए पीली व सफेद धातु के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को उसकी निशानदेही पर गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक चौक दिलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आलिशान पुत्र आलम निवासी के-62/120 सप्तसागर, थाना कोतवाली, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 19 मई 2026 की रात करीब 10:50 बजे काशीपुरा चौराहा क्षेत्र से पकड़ा। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात और अन्य सामान बरामद किए गए।

बरामद सामान में तीन जोड़ी पीली धातु के कान के झाला, एक जोड़ी बाली, एक नथिया, एक गले की चेन, एक हाफ सेट, दो जोड़ी सफेद धातु की पायल तथा सफेद धातु का एक टुकड़ा शामिल है।

पुलिस के अनुसार, 18 मई 2026 को पीड़ित ने थाना चौक में तहरीर देकर बताया था कि शाम करीब आठ बजे उसके घर से अज्ञात चोर जेवरात चोरी कर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना चौक में मुकदमा संख्या 82/2026 धारा 305(A), 331(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक संदीप कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल भानू प्रताप तथा कांस्टेबल भोलू खरवार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button