उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : चौक थाना क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक व काशीपुरा चौकी इंचार्ज ने किया गश्त, अतिक्रमणकारियों को दी सख्त चेतावनी

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के थाना चौक क्षेत्र में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक दिलीप मिश्रा एवं काशीपुरा चौकी इंचार्ज आलोक कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस टीम के साथ संपूर्ण थाना क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए प्रमुख बाजारों, गलियों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया।

गश्त के दौरान सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि सार्वजनिक मार्गों पर सामान फैलाकर यातायात बाधित न करें। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक दिलीप मिश्रा ने क्षेत्र के व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस की सक्रिय गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button