अधिक मास पर त्रिदेव मंदिर में 66 ब्राह्मणी जोड़ों का सम्मान, श्रद्धा से कराया गया भोज

Shekhar pandey
वाराणसी। लंका मार्ग दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर में त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार की ओर से अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के पावन पर्व पर 66 ब्राह्मणी जोड़ों का सम्मान किया गया। सर्वप्रथम तीनों विग्रह श्री रानी सती, सालासर हनुमान जी, खाटू श्याम जी की स्वदेशी फूलों से अलौकिक झांकी सजाकर विभिन्न प्रकार के व्यंजन का भोग लगाया गया। तत्पश्चात कर्मकांडी आचार्य अखिलेश त्रिवेदी अरविंद शर्मा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रो का उच्चारणके साथ 66 ब्राह्मणी जोड़ों को आसन पर बैठाकर पूरी सब्जी, मालपुआ, दूधमेवा, खीर, गुलाब जामुन, दही बड़ा आदि का भोजन के तत्पश्चात त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार के अध्यक्ष भरत सराफ, मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल, अनुप सराफ के साथ त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार के सदस्यगण ने सभी ब्राह्मणी जोड़ों को टीका लगाकर, धोती कुर्ता, दुपट्टा, बैग के साथ साड़ी ब्लाउज, बैग के साथ भीषण गर्मी को देखते हुए छाता आदि देकर सम्मान किया गया, अंत में दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। संस्था के अध्यक्ष भरत सराफ, मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि यह अधिक मास कई सालों के बाद आता है । ब्राह्मण विष्णु के अवतार है उनकी सेवा ही ईश्वर सेवा है। विष्णु की अनंत कृपा और भक्ति का है पुरुषोत्तम मास धर्म-कर्म करने से आने वाले युवाओं को बोध होता है। संस्था के प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने बताया कि संयोजन में त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।







