उत्तर प्रदेशवाराणसी

काल भैरव मंदिर क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई: श्रद्धालुओं से बदसलूकी और पैसे लेकर दर्शन कराने वाले 11 गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। काल भैरव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने मंदिर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी करने और पैसे लेकर लाइन में लगाकर दर्शन कराने वाले कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की कार्रवाई शीतला गली, चौखंबा, गोलघर, दूधसत्ती समेत काल भैरव मंदिर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने ऐसे लोगों को चिन्हित कर हिरासत में लिया, जो श्रद्धालुओं को परेशान कर अवैध रूप से धन वसूलने और दर्शन कराने के नाम पर व्यवस्था प्रभावित कर रहे थे।

एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने साफ कहा कि मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि दर्शन के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे देकर लाइन में लगने या विशेष दर्शन के झांसे में न आएं। किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button