उत्तर प्रदेशवाराणसी
नौतपा हुआ प्रारंभ, भगवान श्री विश्वेश्वर का हुआ फलों के रस से अभिषेक

Shekhar pandey
वाराणसी । आज से ग्रीष्म ऋतु के अत्यधिक उष्ण नौ दिवसीय काल “नौतपा” का प्रारंभ हुआ है। इस अवसर पर भगवान श्री विश्वेश्वर का विविध फलों के रस से विशेष अभिषेक करने का क्रम आरंभ किया गया। प्रथम दिवस पर भगवान श्री विश्वेश्वर का अभिषेक गुलाब लीची और आम के रस से संपन्न हुआ।
नौतपा के समस्त नौ दिनों तक भगवान श्री विश्वेश्वर का प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के फलों के रस से अभिषेक yo किया जाएगा। इस विशेष अनुष्ठान का उद्देश्य ग्रीष्म ऋतु में भगवान विश्वनाथ को शीतलता अर्पित कर समस्त भक्तों को शीतलता की अनुभूति कराने का है।







