उत्तर प्रदेशवाराणसी

अपराधियों के हौसले पस्त, प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत : डीजीपी राजीव कृष्ण

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश में लागू जीरो टॉलरेंस नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है और अपराधियों में कानून का भय बढ़ा है। वाराणसी पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीजीपी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में थाना, कमिश्नरेट और जनपदीय स्तर से जुड़े विभिन्न पुलिस मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पिछले आठ–नौ वर्षों में प्रदेश पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में लगातार प्रभावी कार्य किया है, जिससे आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और व्यापारियों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। डीजीपी ने कहा कि महिला सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति के तहत प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में भर्ती 60,244 आरक्षी प्रशिक्षण के बाद जनपदों में तैनात किए जा चुके हैं, जिससे पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। यातायात प्रबंधन पर उन्होंने कहा कि शहरों में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन (RTC) जैसी योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। साथ ही साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं में कमी और कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं पर प्रदेशभर में अभियान चलाए जा रहे हैं। डीजीपी ने बताया कि वाहन चोरी और फ्लीट मैनेजमेंट मामलों में भी उत्तर प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है और कार्रवाई के चलते प्रदेश देश के टॉप-5 राज्यों में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन क्षेत्रों में और व्यापक अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम और बेहतर यातायात व्यवस्था के क्षेत्र में निरंतर नए मानक स्थापित करती रहेगी। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल तथा अपर पुलिस महानिदेशक जोन पीयूष मार्डिया भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button