शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व उत्पीड़न करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Shekhar pandey
वाराणसी। चेतगंज थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और मारपीट करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गंगा पैलेस के सामने मैदान के पास से दबोचा।
पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर थाना चेतगंज में मु0अ0सं0 151/2026 धारा 69, 333, 131, 115(2) एवं 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने कई वर्षों तक शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया तथा विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर अशोक यादव (28 वर्ष) निवासी भाला खुर्द, तहसील जखनिया, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी लहुराबीर उपनिरीक्षक विकल शाण्डिल्य, कांस्टेबल संजय प्रताप एवं आरक्षी कृष्ण कुमार कन्नौजिया शामिल रहे।







