लहरतारा में वीरांगना ऊदा देवी पासी को श्रद्धांजलि, लाखन आर्मी ने मनाई जयंती

Shekhar pandey
वाराणसी। समाजिक संस्था लाखन आर्मी के प्रदेश सचिव श्याम सुंदर पासी के नेतृत्व मे सोमवार को प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती को लहरतारा स्थित कबीर मठ तालाब परिसर पर धूमधाम नाया गया। कार्यक्रम मे लाखन आर्मी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में वीरांगना ऊदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए सिकंदर बाग के युद्ध में लगभग 38 अंग्रेज सैनिकों को मार गिराया और अंत तक मातृ भूमि की रक्षा करते वीरगति को प्राप्त की। पासी समाज ऐसी महान विरांगना को शत-शत नमन करता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से वाराणसी मंडल अध्यक्ष रितेश पासी, अशोक पासी, अजय पासी, मुन्ना सरोज, विष्णु सरोज, संदीप सरोज, कन्हैयालाल सरोज, संजय सरोज, सुरेश सरोज, मनमोहन सरोज, तेज बहादुर सरोज, वीरू सरोज आदि लोग मौजूद थे।







