उत्तर प्रदेशवाराणसी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’

Ashutosh pandey

Advertisements

चकिया। भारतीय जनता पार्टी चकिया मंडल के बूथ संख्या 307 पर भाजपा नेता शुभम मोदनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार एवं जनभागीदारी जैसे विषयों पर व्यक्त विचारों को प्रेरणा दायी बताया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के पूर्व चेयरमैन संतोष खरवार, एवं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत चकिया के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी राजकुमार जायसवाल रहे। पूर्व चेयरमैन संतोष खरवार ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला मंच बन चुका है। इसके माध्यम से देशवासियों को प्रेरणादायक कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।”भाजपा नेता राजकुमार जायसवाल ने कहा कि “‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के नागरिकों को विकास, सेवा और जनभागीदारी से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री के विचार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भाजपा मंडल चकिया के मीडिया प्रभारी शुभम मोदनवाल ने कहा कि “प्रधानमंत्री जी के संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यकर्ता इन विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करेंगे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button