उत्तर प्रदेशवाराणसी

DAV डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान, छात्राओं और महिलाओं को किया जागरूक

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में DAV डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान चौकी इंचार्ज कबीर चौरा, महिला उपनिरीक्षक रोशनी नरवरिया, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक हिमांशु प्रजापति, महिला आरक्षी नरगिश परवीन, पूर्णिमा सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

पुलिस टीम ने कॉलेज की सभी छात्राओं, महिला अध्यापिकाओं एवं अन्य महिलाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके साथ ही मिशन शक्ति से संबंधित पंपलेट का वितरण कर महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button