उत्तर प्रदेशवाराणसी
भाजपा कार्यालय में डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र को मिला अधिकार पत्र

Shekhar pandey
वाराणसी। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व शिक्षक एमएलसी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने भाजपा कार्यालय में पार्टी की ओर से जारी अधिकार पत्र (फॉर्म AA/BB) प्राप्त किया।
अधिकार पत्र प्राप्त करने के बाद डॉ. मिश्र ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए शिक्षकों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने आगामी शिक्षक निर्वाचन को लेकर अपने अभियान को और तेज करने की बात कही।



