उत्तर प्रदेशवाराणसी

हरे कृष्णा ज्वेलर्स में डायमंड, पोलकी-कुंदन प्रदर्शनी का शुभारंभ

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। लहुराबीर स्थित हरे कृष्णा ज्वेलर्स की शाखा में मंगलवार को एक्सक्लूसिव डायमंड, पोलकी एवं कुंदन ज्वेलरी प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। 13 से 15 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रदर्शनी में आकर्षक डिजाइन के आभूषणों का विशेष संग्रह प्रस्तुत किया गया है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन यूनिक एकेडमी की संचालिका डॉली भाटिया और अग्रवाल समाज की पदाधिकारी शशि बाता शाह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर रूपिका अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, रंजना अग्रवाल एवं चेतन अग्रवाल मौजूद रहे।

प्रदर्शनी में सर्टिफाइड डायमंड रिंग्स, सॉलिटेयर, ब्राइडल नेकलेस, पोलकी-कुंदन के पारंपरिक आभूषण और आधुनिक डायमंड ज्वेलरी की विभिन्न डिजाइन आकर्षण का केंद्र हैं। आगामी वैवाहिक सीजन को ध्यान में रखते हुए विशेष ब्राइडल कलेक्शन भी प्रस्तुत किया गया है।

प्रतिष्ठान की ओर से बताया गया कि 28 वर्षों से ग्राहकों के विश्वास और शुद्धता की परंपरा को कायम रखते हुए काशीवासियों को विशिष्ट आभूषणों की नवीनतम डिजाइन उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान का उद्देश्य है। प्रदर्शनी 15 अक्टूबर तक हरे कृष्णा ज्वेलर्स, लहुराबीर शाखा में चलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button