उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow News: प्रभु श्रीराम का मंदिर बन कर तैयार, मंगलवार से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

Advertisements

लखनऊ । अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनकर तैयार हो चुका है । 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में दिन के 12:20 बजे प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान आरंभ होगा। यह पूजा करीब 40 मिनट तक चलेगी। इसके अगले दिन से रामभक्त प्रभु श्रीराम के मंदिर में दर्शन कर सकेंगे । श्री राम मंदिर के गर्भगृह में लगा स्वर्ण मंडित द्वार।राम मंदिर के भूतल पर सभी 14 स्वर्ण मंडित द्वारों की स्थापना का कार्य पूरा हो गया है।श्रीराम मंदिर बेहद भव्य है। जो कि भारत के सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक होगा।अनुष्ठान का कार्यक्रम 21 जनवरी तक चलेगा। रामलला की प्रतिमा 18 जनवरी को गर्भगृह में निर्धारित आसन पर स्थापित कर दी जाएगी। पिछले 70 वर्षों से पूजित वर्तमान प्रतिमा को भी नए मंदिर के गर्भगृह में ही रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button