उत्तर प्रदेशगाज़ीपुर

Ghazipur News : अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल बना जच्चा-बच्चा के लिए मौत का कारण

गाज़ीपुर। जनपद में अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल और झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे इलाज से आए दिन किसी ना किसी मरीज या फिर जच्चा बच्चा की मौत हो जाती है पर स्वास्थ्य महकमा मुकदर्शक बना हुआ है। मामला सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर पाही ग्राम के निकट यश हॉस्पिटल का है जिसमें प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गाजीपुर-वाराणसी मार्ग जाम कर दिया। उधर, अस्पताल संचालक, चिकित्सक और स्टॉफ फरार हैं। सीएमओ के निर्देश पर अस्पताल सील कर संचालक और सर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सैदपुर नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 जवाहर नगर के निवासी अनीता साहनी (38) को परिजनों ने यश हास्पिटल मेन रोड़ कस्बा में बुधवार की भोर में करीब चार बजे भर्ती कराया। प्रसव के लिए चिकित्सक ने ऑपरेशन की बात कही। आरोप है कि 6.30 बजे ऑपरेशन के दौरान अधिक रक्तस्राव से गर्भवती की तबीयत खराब हो गई। हालत नाजुक देख चिकित्सक ने गर्भवती को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में ही जच्चा और बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर वापस अस्पताल पहुंचे और हंगामा करते हुए गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर शव को रखकर दोपहर 12.15 बजे से जाम कर दिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सैदपुर, क्षेत्राधिकारी और इलाकाई पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया। कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी 1.35 बजे माने। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीएमओ डॉ. देश दीपक पाल ने बताया कि अस्पताल संचालक और सर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही अस्पताल को सील कर दिया गया है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button