उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi : महाकुंभ की व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त ने किया वृहद निरीक्षण

Advertisements

वाराणसी । महाकुंभ के आयोजन को लेकर नगर आयुक्त अक्षत वर्मा द्वारा पार्किंग स्थल हरहुआ, छोटा कटिंग मेमोरियल, संपूर्णानंद, काशी विद्यापीठ उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की तैयारी साफ सफाई, वॉटर टैंकर की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था मोबाइल टॉयलेट की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था मार्ग प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित रखे जाने एवं इसी क्रम में मैदागिन, टाउन हॉल, मैदागिन चौराहा होते हुए विश्वनाथ मंदिर, विश्वनाथ मंदिर से गोदौलिया चौराहा, गोदौलिया चौराहा, गिरजाघर चौराहा मार्गों का उत्कृष्ट साफ सफाई, मेला क्षेत्र के सभी टॉयलेट, यूरिनल की उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था सुनिश्चित रखे जाने के संदर्भ में निरीक्षण किया जाएगा। नगर आयुक्त द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे लगातार क्षेत्र में उपस्थित होकर भ्रमण करते रहेंगे तथा सभी व्यवस्थाओं को सुरक्षित कराएंगे, जिससे किसी भी प्रकार नगर में आने वाले श्रद्धालुओं को कठिनाई का सामना न करना पड़े।श्री दुष्यंत कुमार मौर्य अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, श्री मनोज तिवारी, जोनल अधिकारी, महाप्रबंधक, जलकल, श्री कमल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम, अधिशासी अभियंता मार्ग प्रकाश एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौके पर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button