उत्तर प्रदेश

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कार्यपालक समिति की बैठक संपन्न __

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद, वाराणसी की 108वीं बैठक, श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद, वाराणसी की 14वीं बैठक एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कार्यपालक समिति की 64वीं बैठक 4 सितंबर सायं 4:00 बजे मंडलायुक्त, वाराणसी मण्डल, वाराणसी की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार, वाराणसी में संपन्न हुई।

Advertisements

बैठक में न्यास के सदस्य सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण, प्रो० बिहारी लाल शर्मा, कुलपति, डॉ० सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी, प्रमुख सचिव न्याय के प्रतिनिधि बालाकृष्ण एन० रंजन, विशेष सचिव एवं अपर विधि परामर्श, वित्त विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के प्रतिनिधि मुख्य कोषाधिकारी, वाराणसी, अपर पुलिस उपायुक्त, सुरक्षा, कमिश्नरेट, वाराणसी, तथा श्री श्री

भारतीतीर्थ महास्वामी के प्रतिनिधि, श्री श्री जगद्गुरू शंकराचार्य महासंस्थानम् दक्षिणाम्नाय, श्री शारदापीठम्, श्रृंगेरी, कर्नाटक सहित अन्य गणमान्य सदस्य सम्मिलित हुए। बैठक में प्रस्तुत अनुमोदित एजेंडा बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया और सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया। इनमें से प्रमुख विषय निम्नलिखित रहे –वैदिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान – मिर्ज़ापुर स्थित भूखंड पर वैदिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव, सुगम पहुँच व्यवस्था – श्रद्धालुओं के लिए सुगमता हेतु श्री काशी विशालाक्षी माता मंदिर तक पहुँच के लिए भवन क्रय, वैकल्पिक प्रसाद योजना – सुगम दर्शन व्यवस्था के साथ वैकल्पिक रूप में लड्डू प्रसाद एवं रुद्राक्ष माला प्रदान किए जाने का निर्णय, संगम तीर्थ जल आदान-प्रदान योजना – समस्त ज्योतिर्लिंगों को इस योजना से जोड़ने का अनुमोदन, सुरक्षा सुदृढ़ीकरण – धाम की सुरक्षा हेतु कंट्रोल रूम एवं कैमरों का आधुनिकीकरण एवं अपग्रेडेशन, दर्शनार्थी परिचय पत्र नवीनीकरण – दैनिक दर्शनार्थियों के परिचय पत्रों का समय-समय पर नवीनीकरण, संकट हरण हनुमान मंदिर विकास – बेनीपुर, सारनाथ स्थित संकट हरण हनुमान मंदिर परिसर में गौशाला का आधुनिकीकरण , संस्कृत विद्यालयों हेतु सहायता – नगर के समस्त माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों को वस्त्र, पुस्तकें, कंबल, स्वेटर, यूनिफार्म आदि की खरीद हेतु प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) योजना से धनराशि उपलब्ध कराना, दंडी सन्यासियों का कल्याण – दंडी सन्यासियों को प्रतिदिन प्रसाद भोजन एवं दक्षिणा प्रदान किए जाने का अनुमोदन। साथ ही विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद एवं कार्यपालक समिति की बैठक में लिए गए अन्य महत्वपूर्ण निर्णय –बैलेंस शीट का अनुमोदन, विभिन्न श्रेणी के कार्मिकों के मानदेय को औचित्यपूर्ण बनाने का निर्णय, धाम में अत्याधुनिक डिजिटल संग्रहालय स्थापित किए जाने का प्रस्ताव, धाम की व्यावसायिक गतिविधियों को गति देने हेतु इम्पोरियम में रिक्त स्थलों का आवंटन, धाम में निर्मित परिसंपत्तियों के संचालन हेतु किराया दरों का पुनरीक्षण, मंदिर में कार्यरत पूर्णकालिक कार्मिकों के लिए गत वर्ष की भांति महंगाई भत्ते में वृद्धि, परिषद द्वारा विकसित विशेषज्ञता एवं एस०ओ०पी० को कंसल्टेंसी सेवाओं के रूप में उपलब्ध कराने का प्रस्ताव, जिससे परिषद की आयवृद्धि के नए मार्ग प्रशस्त होंगे I बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परिषद द्वारा विकसित तकनीकी समाधान, एसओपी एवं प्रबंधन सुविधाओं को इच्छुक संस्थाओं को नियत शुल्क पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे परिषद की आय में पारदर्शी वृद्धि सुनिश्चित होगी और साथ ही धाम की गतिविधियों का और अधिक आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण संभव हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button