Top Update: भारतीय सेना के जवानों ने टग ऑफ वॉर में चीनी सैनिकों को किया पस्त

नई दिल्ली। भारतीय सैनिको ने विदेशी धरती पर चीन के सेनाओं को धूल चटा दी है। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अफ्रीका के सूडान में भारतीय और चीनी सैनिकों को टग ऑफ वॉर खेलते देखा गया। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय सैनिकों की जीत हुई। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत भारतीय सेना सूडान में तैनात है।
संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मिशन के तहत सूडान, अफ्रीका में तैनाती के दौरान उनके और चीनी सैनिकों के बीच हुए रस्साकशी में भारतीय सैनिकों ने जीत हासिल की। भारतीय सेना के अधिकारियों ने इस वीडियो की पुष्टि की है। वीडियो में चीन से जीतने के बाद भारतीय सैनिकों को जश्न मनाते हुए भी देखा जा सकता है। भारतीय सैनिकों ने अपनी ताकत और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए चीनी सेना पर बड़ी जीत हासिल की। यह एक दोस्ताना लेकिन जोशपूर्ण मुकाबला था।