चोलापुर पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए 12 मोबाइल को बरामद कर उनके स्वामी को किया सुपुर्द

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों/वस्तुओं के तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन वरुणा के आदेश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त जोन वरुणा के प्रवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल निर्देशन में थाना चोलापुर टीम द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्राप्त होने पर गुम हुए 12 मोबाइल को बरामद कर गुरुवार 09.अक्टूबर को बरामद शुदा 12 मोबाइल को उनके मालिको को बुलाकर सुपुर्द किया गया।
वर्तमान परिपेक्ष्य में मोबाइल गुम होने पर कोई भी व्यक्ति अपने नजदीकी थाना पर मोबाइल बिल के साथ अपना शिकायत दर्ज करवा सकते है तथा https://www.ceir.gov.in/ पर जाकर अपने गुम हुये मोबाइल के सम्बन्ध में मोबाइल बिल व पुलिस शिकायत प्रति को अपलोड करते हुए शिकायत दर्ज कर सकते है, जिससे गुम हुये मोबाइल में पुनः दूसरी सिम लगाने पर उसकी जानकारी सम्बन्धित शिकायतकर्ता व सम्बन्धित थाना को CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होगी।
बरामद करने वाली पुलिस टीम चोलापुर थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद, का० विकाश कुमार थाना शामिल रहे ।



