Varanasi : कारखाने से तंबाकू चोरी करने के मामले में आरोपी को लालपुर पांडेयपुर पुलिस टिम ने किया गिरफ्तार

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी ।कारखाने से माल चोरी करने के मामले में वांछित अभियुक्त को लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का चार बोरी तम्बाकू व 13 बण्डल तम्बाकू पैकिंग करने की पन्नी) बरामद किया है। बताया जाता है कि पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के द्वारा धोखाधड़ी/चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबिर की सूचना पर धारा 305 (a),352,351 (1), 351 (2) बी0एन0एस0 बढोतरी धारा 317(2) बी०एन०एस० थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी से संबंधित नामजद वांछित अभियुक्त बलराम राजपूत पुत्र हरदेव राजपूत निवासी ग्राम रग्घाखेड़ा थाना माखी जनपद उन्नाव को गुरुवार 05.जून को समय करीब 04.40 बजे आजमगढ़ रोड से गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर मुकदमा उपरोक्त में चोरी गये 04 बोरी तम्बाकू व 13 बंडल तम्बाकू पैकिंग करने की पन्नी बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना के संबंध में बताया गया कि
दिनांक-04.जून को वादी मुकदमा प्रार्थी ने उनके कारखाने में काम करने वाले कर्मचारी बलराम उपरोक्त व अन्य अज्ञात द्वारा कारखाने से समान चोरी करके बेचने, गाली-गलौज करने, जान से मारने व कारखाना जला देने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र थाना लालपुर पाण्डेयपुर में दिया गया था। जिसकी विवेचना उ०नि० अभिजीत सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त बलराम राजपूत ने बताया कि मैंने ही गोइठहा स्थित एक कारखाने से तम्बाकू व तम्बाकू की पैकिंग पन्नी को चुराया है और पन्नी मैं इसलिए चुराता था कि इन्हीं के नाम से मैं चोरी का माल बेच सकूँ। आज उसी माल को बेचने हेतु ले जाने के लिए यहां खड़ा होकर सवारी का इंतजार कर रहा था कि आप लोगों द्वारा मुझे पकड़ लिया गया। गिरफ़्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टिम प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर उ0नि0 अभिजीत सिंह उ0नि0 महेश मिश्रा हे0का0 रोहित यादव का0 मनीष कुमार तिवारी का० बृजेश कुमार शामिल रहे ।



