उत्तर प्रदेशप्रयागराज

Prayagraj News: एबीवीपी द्वारा “प्रभु श्री राम एवं अयोध्या राम मंदिर” का विश्व का सबसे बड़ा 3D रंगोली चित्र,
राम मंदिर निर्माण से भारत पुनर्निर्माण को मिलेगी नई दिशा: आंचल सिंह

प्रयागराज । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि राष्ट्रीय कालामंच द्वारा विश्व की सबसे बड़ी “प्रभु श्री राम एवं अयोध्या मंदिर” का 3D रंगोली चित्र प्रयागराज के माघ मेला परिक्षेत्र स्थित विश्व हिंदू परिषद शिविर में बनाया गया है। प्रभु श्री रामलला विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के दिन इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में इस चित्र का नाम दर्ज कराने हेतु इसका आवेदन किया गया था, चित्र बनने के पश्चात निरीक्षण करने हेतु इसे इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम को भेज दिया गया है। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने को अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा श्री राम एवं अयोध्या मंदिर की बनाई गई 3D रंगोली को भेज दिया गया है। यह 50 फीट × 30 फीट के माप की बनाई गई है। कुल 321 किलो प्राकृतिक रंगोली कलरों का इसमें प्रयोग किया गया है।

Advertisements

अभाविप के प्रदेश मीडिया संयोजक अभिनव मिश्र ने बताया कि,”3D रंगोली की श्रेणी में यह रंगोली विश्व में सबसे बड़ी रंगोली है। आज निरीक्षण हेतु रंगोली का वीडियो भेजा गया है, जिसका शाम तक निरीक्षण किया जाएगा। अभाविप यह दावा करती है कि श्री राम और अयोध्या मंदिर पर बनी यह 3D रंगोली विश्व की सबसे बड़ी रंगोली है। इसी सप्ताह के भीतर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड से इसे दर्ज भी कर लिया जाएगा । अभाविप की गतिविधि राष्ट्रीय कला मंच के प्रदेश सह-संयोजक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि,” इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा इस 3D चित्र को बनाया गया है, इसे बनाने में कुछ 40 विद्यार्थी लगे थे जिसमें 16 व्यवस्था हेतु विद्यार्थी एवं 24 रंगोली बनाने वाले विद्यार्थी थे। इसे 19 तारीख से बनाना चालू किया गया था तथा 14 घण्टों की मेहनत से पूर्ण किया गया है । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश सह-मंत्री आंचल सिंह ने कहा कि,” आज श्री रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा से सुअवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा श्री राम एवं अयोध्या मंदिर का सुंदर चित्र बनाया है। राम मंदिर का निर्माण भारत के पुनर्निर्माण को दिशा देने वाला होगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रयाग महानगर के महानगर मंत्री सचिन सिंह राजकुमार ने कहा कि,” आज दोपहर 12 बजे से श्री राम एवं अयोध्या मंदिर के बने भव्य चित्र का उद्घाटन किया गया है। काफी संख्या में लोग आकर इस सुंदर 3D रंगोली का अवलोकन कर रहे हैं। प्रयाग विभाग में एवं इलाहबाद विश्वविद्यालय विभाग के विभाग संगठन मंत्री प्रभाकर तिवारी ने बताया कि इस सुंदर चित्र बनाने में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अतुल कुमार सिंह, हर्ष राज, अंजली तोमर, तनुश्री पांडेय, अद्विती, प्रीति कुमारी, अंकिता कुमारी, दिव्यशी श्रीवास्तव, प्रिया शुक्ला, शिवा मोदनवाल, निधि गौतम, सलोनी कुशवाहा, श्रेया सिंह, यशी दुबे, हिमांशु प्रकाश, तुषार केसरवानी, विजय कुमार, पिंगला रानी, अरुषि वर्मा, काजल राज, विष्णुकांत तिवारी, दामिनी वर्मा, यशसवी, रतन श्रीवास्तव, श्रेया सिंह रहे। इस व्यवस्था में अभाविप प्रयाग एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय विभाग के विभाग संगठन मंत्री प्रभाकर तिवारी, प्रदेश सह-मंत्री कार्तिकेय पति त्रिपाठी, सत्यम सिंह, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button