उत्तर प्रदेशवाराणसी

सखी पैड बैंक का ‘श्रावणी मेला 2026’ 4 जुलाई को, देशभर की महिला उद्यमी होंगी शामिल

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने एवं स्थानीय तथा देशभर की महिला उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सखी पैड बैंक द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी “श्रावणी मेला 2026” का आयोजन 4 जुलाई 2026 (शनिवार) को शुभम लॉन, महमूरगंज, वाराणसी में किया जा रहा है। मेले का आयोजन प्रातः 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक होगा। मेले का शुभारंभ वाराणसी की प्रतिष्ठित हस्तियों रिवू श्रीवास्तव, डॉ शिप्रा धर, डॉ अलका शाह, शालिनी शाह, मीनू ग्रोवर एवं शशिवाला शाह के करकमलों द्वारा किया जाएगा। सुनीता भार्गव ने बताया कि सखी पैड बैंक पिछले लगभग 10 वर्षों से निरंतर भव्य आयोजन कर रहा है। मेले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। इस वर्ष मेले में भारत के विभिन्न राज्यों से लगभग 80 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। मेले में आकर्षक ज्वेलरी, परिधान, फुटवियर, हैंडमेड उत्पाद, ग्रोसरी, गिफ्ट आइटम, होम डेकोर, राखियाँ, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित उत्पाद तथा दैनिक उपयोग की अनेक वस्तुएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। खरीदारी के साथ-साथ आगंतुकों को विविध उत्पादों और नवीन संग्रह का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। सखी पैड बैंक की ओर से समस्त नगरवासियो से अपील की गई है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचें, महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें तथा इस सामाजिक एवं व्यावसायिक पहल को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। आयोजन समिति की सदस्य सुनीता भार्गव, चारु जैन, रूबी जैन, रीतिका जैन, सपना कपूर, प्रतिभा सिंह, संध्या तिवारी, विनीता श्रीवास्तव, अंजू गोयल, प्राची गुप्ता, उमा रस्तोगी, अंजू कर्णाअनीता जायसवाल, वैदेही गर्ग, पूजा श्रीवास्तव एवं शीला गुप्ता सहित समस्त सखी पैड बैंक परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button