उत्तर प्रदेशवाराणसी

एपेक्स हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक संभव हुआ हाई रिस्क किडनी ट्रांसप्लांट, 53 वर्षीय माँ ने किडनी दान कर बेटे को दिया नया जीवन

Ashutosh pandey

Advertisements

वाराणसी । एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वाराणसी में लगातार हो रहे सफल किड्नी ट्रांसप्लांट में एक और अत्यंत जटिल एवं उच्च जोखिम वाले किडनी ट्रांसप्लांट को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। 7 बच्चों की 53 वर्षीय माँ ने अपने 31 वर्षीय बेटे को किडनी दान कर जीवन की नई उम्मीद दी। रिसीपिएंट गंभीर हृदय रोग, कम पंपिंग क्षमता तथा गंभीर पल्मोनरी आर्टेरियल हाइपरटेंशन जैसी जटिलताओं से ग्रस्त था। खराब कार्डियक स्थिति के कारण अन्य संस्थानों पर प्रत्यारोपण की संभावना अस्वीकार की जा चुकी थी। नेफ़रोलॉजिस्ट डॉ निवेदिता पंडित, यूरोलॉजिस्ट डॉ पुनीत कुमार एवं एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉ अभिषेक सिंह के नेतृत्व में ट्रांसप्लांट टीम के समन्वित प्रयास एवं नर्सिंग सुपरिन्टेंडेंट आनंद के नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग केयर से ऑपरेशन एवं उसके बाद की अवधि पूरी तरह सुरक्षित रही। तीसरे दिन तक मरीज का किडनी फंक्शन सामान्य हो गया और डोनर भी नेफरेक्टोमी के तीसरे दिन पर स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुईं।
एपेक्स के चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह ने ट्रांसप्लांट टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि 40 वर्षों से एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पर मरीजों के विश्वास, माँ के त्याग, चिकित्सा विशेषज्ञता और टीमवर्क का प्रेरणादायक उदाहरण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button