उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow : टायर फटने से अनियंत्रित हुई एसयूवी , डिवाइडर पर सो रहे चार लोगों को कुचला, दो की मौत दो घायल

Advertisements

लखनऊ । हसनगंज के नदवा कॉलेज के पास मंगलवार की रात टायर फटने से अनियंत्रित एसयूवी ने डिवाइडर पर सो रहे चार लोगों को कुचल दिया । जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया । हादसे के बाद एसयूवी चालक गाड़ी वहीं छोड़कर भाग निकला ।इस संबंध में हसनगंज इंस्पेक्टर डीके सिंह के अनुसार मंगलवार रात हसनगंज के नदवा कॉलेज रोड पर बने डिवाइडर पर चार लोग सो रहे थे। देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार से गुजर रही एक एसयूवी का टायर फट गया। इससे वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और डिवाइडर पर सो रहे चार लोगों को कुचलकर खंभे से टकरा गया। आसपास मौजूद लोगों में हादसा देख चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों के बीच हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां दो लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button