उत्तर प्रदेशवाराणसी

बच्चों में संस्कार और संस्कृति का अलख जगा रही भारत विकास परिषद्

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा ने बच्चों के सर्वांगीण विकास व संस्कारवान बनाने के लिए ब्रह्मकुमारी शिक्षण संस्थान, महमूरगंज में सनातन संस्कृति व संस्कार के बारे में जागरूक किया। पाँच दिवसीय ग्रीष्म कार्यशाला का शुभांरभ करते हुए शाखा की गतिविधि संयोजक संस्कार की आहुति सिंह ने बच्चों को मंत्र व श्लोक का अर्थ समझाया और सिखाया। शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण पर बताते हुए कहा कि गायत्री मंत्र बोलकर व घी के दीपक को जलाने से सकारात्मक उर्जा का प्रभाव बढ़ता है, जिससे मन को शान्ति मिलती है। इस कार्यशाला में बच्चों को प्लास्टिक का उपयोग न करने को प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान की मुख्य शिक्षिका विमला सिंह, अध्यापिकाएँ व अध्यापक उपस्थित रहें तथा सभी बच्चों में फलों का वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button