उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi : पुलिस आयुक्त द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के लिए किया गया विदाई समारोह का आयोजन, दी गयी भावभीनी विदाई

Advertisements

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट श्री मोहित अग्रवाल द्वारा कैम्प कार्यालय स्थित सभागार मे अधिवार्षिता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियो को विदाई समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गयी। पुलिस आयुक्त द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियो को पुष्पमालिका, अंगवस्त्रम व गीता ग्रन्थ व उपहार देकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में सेवा निवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्गदर्शन मिलता रहेगा। इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती श्रुति श्रीवास्तव, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें। सेवानिवृत्त होने वाली पुलिसकर्मी उ0नि0 रेडियो प्रमोद कुमार पाठक , उप0नि0 राजाराम प्रसाद ,रेडियो शाखा
इलेक्ट्रॉनिक लाइनें ,फालोवर सुनैना देवी , पुलिस लाइन्स
फालोवर जयराम यादव
पुलिस लाइन्स शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button