उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि और सम्मान समारोह का आयोजन, मंत्री रविन्द्र जायसवाल रहे मुख्य अतिथि

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक अतिथि निवास में भारतरत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह संस्था के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया।समारोह के मुख्यअतिथि रविन्द्र जायसवाल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टाम्प व न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उ०प्र० सरकार रहें।पटेल स्मारक अतिथि निवास से बैण्ड बाजे के साथ चलकर मलदहिया स्थित पटेल प्रतिमा पर संस्था के पदाधिकारीगण, सदस्यगण व आमंत्रीत अतिथिगण द्वारा माल्यापर्ण किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था के अध्यक्ष रमेश सिंह, राजेश्वर कुमार पटेल (मुन्ना सिंह) मंत्री, रामाश्रय सिंह उपाध्यक्ष, श्रीनाथ सिंह उपाध्यक्ष, ऋषिकेश सिंह उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष, श्याम सुन्दर सिंह कश्यप कोषाध्यक्ष अन्य सदस्यगण श्रीपत्ति सिंह, अवधनारायण सिंह, राजेश सिंह (एण्ड), दिलीप कुमार, अजय सिंह, डा० ओमप्रकाश, नवलकिशोर सिंह, रमेश सिंह, रामचन्द्र सिंह, व संस्था के सम्मानित सदस्यों द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा स्मारक प्रांगण स्थित पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलन एवं संस्था के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह व मंत्री राजेश्वर कुमार पटेल द्वारा मुख्य अतिथि स्मृति चिन्ह देकर स्वागत् एवं अभिनंदन किया गया एवं संस्था के पदाधिकारी व सदस्यगणो द्वारा स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में कहा कि सरदार पटेल ने खण्ड खण्ड राज्य को एक करते हुये एक अखण्ड देश का निर्माण किया।

आज पुरे विश्व में सबसे बड़ी किसी की प्रतिमा है तो व भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की है। अन्य वक्ताओं में श्रीपति सिंह, नरसिंह सिंह, डा० भारतभूषण सिंह द्वारा पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि द्वारा सम्पादकमण्डल, विशिष्टजन, समाजसेवी, किसान व छात्र को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष द्वारा अतिथियों का धन्यवाद किया गया। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन विद्युत प्रकाश सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button