उत्तर प्रदेशवाराणसी

खिड़कियाँ घाट स्थित,गोवर्धन धाम में जन्माष्टमी की धूम, कृष्ण के बाल रूप का सवा कुन्तल दूध से हुआ अभिषेक

Ashutosh pandey

Advertisements

वाराणसी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार को नमो घाट, खिड़कियां घाट स्थित गोवर्धनधारी मंदिर में गोवर्धन पूजा समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई, कार्यक्रम की शुरुआत सायं 7 बजे गोवर्धनधारी जी की संध्या आरती से हुआ तत्पश्चात भजन गायकों ने अपनी सुरीली आवाज से माहौल कृष्णमय कर दिया। चांदी के बने कृष्ण के बाल रूप का सवा कुन्तल दुध से सभी भक्तों ने अभिषेक किया एवं मंदिर हरियाली श्रृंगार कर गोवर्धनधारी को छप्पन भोग अर्पण किया गया। रात्रि 12 बजे उनके जन्म के समय शंखनाद कर महिलाओं द्वारा बधाई गीत गाया गया तत्पश्चात सभी भक्तों में प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन हुआ ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू, संचालन महामंत्री जयप्रकाश यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष सीताराम यादव ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोपाल जी यादव, डा शिवनाथ यादव, अशोक यादव, अर्जुन यादव, कैलाश यादव, विनोद यादव, लालू यादव, भाला यादव,अमरदेव यादव, दिनेश यादव, अजय यादव, अभय स्वाभिमानी, राजू यादव,अशोक यादव, विनोद यादव, सतीश यादव, भोला यादव, श्री प्रकाश यादव, लाल बचन यादव, मनोज यादव, अविनाश यादव, आनंद यादव, विनीत यादव, रवि यादव, बच्चा यादव, मदन यादव, राजेश अहीर, अनिल यादव, राजाराम यादव, शिवधार यादव, राजेश यादव, भरत यादव, रवि यादव, बल्लू यादव, लाई यादव, राजा यादव, विजय यादव, रमेश यादव, शालिनी यादव, नंदिनी यादव, डा विशाल यादव, अमर यादव, विवेक यादव, त्रिलोकी यादव, ई मनोज यादव समेत बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button