उत्तर प्रदेशवाराणसी

एनआई एक्ट के वारंटी को लखनऊ से चेतगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज थाना पुलिस ने एनआई एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित एक वारंटी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से मिले इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा।

पुलिस के अनुसार, मु.नं. 3905959/2018 तथा धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामले में न्यायालय एसीजेएम पंचम, वाराणसी द्वारा आरोपी के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू तथा धारा 82/83 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई के आदेश जारी किए गए थे।

चेतगंज पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर 04 सितंबर 2026 की रात करीब 11:10 बजे लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित शालीमार मीडोज, गोखले मार्ग के विला नंबर-11 से कन्हैयालाल शर्मा (45) पुत्र स्व. विंदेश्वरी शर्मा, निवासी शालीमार एमराल्ड, फ्लैट नंबर-603, बटलर पैलेस, लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना चेतगंज लाया गया, जहां उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक राहुल बरनवाल, कांस्टेबल अनिल कुमार तथा सर्विलांस सेल के कांस्टेबल अश्वनी कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button