Varanasi News : संकट मोचन के महंत की मां के निधन से लोगो की आंखे हुए नम , मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र डॉ विजय नाथ मिश्र ने दी

वाराणसी । संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र की मां सेवा देवी का देर रात उनके निवास स्थान तुलसी घाट पर निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शनिवार की सुबह उनकी शव यात्रा निकाली तो अस्सी , भदैनी और शिवाला के लोगो की आंखे नम हो गई। अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर हुआ। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र बीएचयू के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विजय नाथ मिश्र ने दी। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए शहर के विशिष्टजन पहुंचे थे। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हेमंत शर्मा ने सेवा देवी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि सेवा देवी एक धर्मपरायण और सरल हृदय की महिला थीं। राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि वह धार्मिक एवं सत्यनिष्ठ महिला थीं। हमेशा भगवान की भक्ति में लीन रहती थीं। अंतिम यात्रा में विधायक दीपक कुमार मिश्रा, विजय शंकर पांडेय डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. आरएन चौरसिया आदि लोग शामिल रहे।