गोदौलिया से चोरी हुआ टोटो बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Shekhar pandey
वाराणसी। दशाश्वमेध थाना पुलिस ने टोटो चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी गया ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गोदौलिया चौराहे से चोरी हुए टोटो के मामले में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रवि यादव को पत्थर गली के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रवि यादव पुत्र रमेश यादव निवासी बागेश्वरी देवी, थाना जैतपुरा, वाराणसी के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थाना दशाश्वमेध में दर्ज मुकदमा संख्या 112/2026 धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से बैटरी चालित ई-रिक्शा (सिटी लाइफ कंपनी) नंबर UP65NT3484 बरामद किया है। गिरफ्तारी 7 मई 2026 की रात करीब 1:15 बजे पत्थर गली क्षेत्र से की गई।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक विशाल विक्रम सिंह, विजय कुमार चौधरी, अजितेश कुमार चौधरी, रवि सिंह सहित थाना दशाश्वमेध की पुलिस टीम शामिल रही।









