दिल्लीराष्ट्रीय

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री परिषद के साथ अपने पद से दिया इस्तीफा , राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रेसीडेंट ने इसे स्वीकार कर लिया। राष्ट्रपति भवन की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने पीएम मोदी का इस्तीफा स्वीकार करने के साथ ही उन्हें नई सरकार के गठन तक कार्यभार संभालने को कहा है। खबर ये भी आ रही कि एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण 8 जून को होगा। नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Advertisements


लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही राजधानी दिल्ली में राजनीतिक हलचल लगातार जारी है। बुधवार को दिल्ली में एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन के दल अलग-अलग बैठक हुई। इस दौरान एनडीए की बैठक में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा हुई। बताया जा रहा कि एनडीए गठबंधन के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।इसी बीच राष्ट्रपति भवन की ओर से बुधवार को बताया गया कि पीएम मोदी ने प्रेसीडेंट द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया। इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पीएम आवास पर हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में वर्तमान लोकसभा (17वीं लोकसभा) को भंग करने की सिफारिश को मंजूरी दे दी गई।

एनडीए गठबंधन की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को हो सकता है। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को ही बयान जारी कर यह बताया था कि नए केंद्रीय मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की तैयारी के लिए राष्ट्रपति भवन 5 से 9 जून तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button