हरियाणा

ट्रक से टकराने से कार सवार दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत

Advertisements

हरियाणा । सोनीपत मनियारी प्याऊ नेशनल हाईवे-44 पर देर रात मंगलवार को ट्रक में टकराने से कार सवार दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।बताया जाता है की झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित गांव दादनपुर निवासी दिनेश बेनीवाल और जींद के नरवाना निवासी रणबीर चहल दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे । दिनेश बेनीवाल दिल्ली के हैदरपुर नॉर्थ वेस्ट स्पेशल सेल में और रणधीर चहल आदर्श नगर थाना दिल्ली में नियुक्त थे। दोनों देर रात वेन्यू कार में सवार होकर दिल्ली से सोनीपत की तरफ आ रहे थे।कार को दिनेश बेनीवाल चला रहा था। देर रात साढ़े 11 बजे कुंडली से आगे प्याऊ मनियारी के पास पहुंचे तो अचानक उनके आगे चल रहे ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिए। जिससे कार ट्रक में टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों इंस्पेक्टर की मौत हो गई।
पुलिस टीम ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button