उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli : संयुक्त पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,मुठभेड़ में मुटटुन यादव हत्या कांड का मुख्य शूटर हुआ गिरफ्तार

Advertisements

चन्दौली, निष्पक्ष काशी । चकिया पुलिस टीम व स्वाट सर्विलांस की संयुक्त टीमों ने मुटटुन यादव हत्याकांड का मुख्य शूटर और 25 हजार का इनामिया गैंगस्टर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर बडीं सफलता हासिल किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर व दो खाली खोखा कारतूस 32 बोर व पिस्टल की मैगजीन व 03 जिन्दा कारतूस बरामद किया है । बताया जाता है कि अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया, पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण द्वारा दिए गये निर्देशों के क्रम में व पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए आदेश-निर्देशों के अनुक्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी चकिया नामेन्द्र रावत के नेतृत्व में थाना चकिया पुलिस टीम व स्वाट सर्विलांस का संयुक्त टीमों ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25000 रु0 का इनामिया वांछित/गैंगस्टर विशाल पासी पुत्र लालचंद पासी निवासी सिंहपुर थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि विगत 01मई को थाना धानापुर क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी राजकुमार यादव उर्फ मुटुन पुत्र स्व0 रामकृत यादव की अज्ञात बदमाशों द्वारा कस्बा धानापुर स्थित बस स्टैण्ड के पास गोली मारकर हत्या कर दी गयी, जिसके उपरान्त मृतक के पुत्र की तहरीर पर थाना धानापुर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु खोजबीन प्रारम्भ की गयी थी। तथा घटना के अनावरण हेतु गठित टीमों द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही थी । की आज तड़के 10.जून को थाना क्षेत्र चकिया अन्तर्गत मुरारपुर तिराहे पर समय करीब 00.30 बजे थाना चकिया पुलिस टीम व स्वाट सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। कि इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि थाना धानापुर मे घटित हत्या की घटित घटना से संबंधित दो अपराधी अहरौरा की तरफ से शिकारगंज होते हुए भभुआ की तरफ जायेगे यदि चेकिंग की जाय तो दोनो अभियुक्त पकडे जा सकते है।

उक्त सूचना पर थाना चकिया पुलिस व स्वाट टीम के द्वारा मुरारपुर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति , वस्तु , वाहन की चेकिंग शुरु की गयी। चेकिंग के दौरान अहरौरा की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर बैठे दो व्यक्ति काफी तेज गति से आ रहे थे, जिन्हे रूकने हेतु टार्च की रोशनी देकर इशारा किया गया। किन्तु पुलिस वालो की वाहन व मोटरसाइकिल की रोशनी मे ही दूर से देखकर मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल को पहाड की तरफ मोड लिये। दोनो व्यक्तियो को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। तो दोनो बाइक सवार व्यक्तियो ने पहाड पर अपने अपने पास लिये असलहो से पुलिस के ऊपर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस आत्मरक्षार्थ फायर के दौरान एक गोली फायर कर रहे बदमाश के दाहिने पैर के घुटने के नीचे लगी और वह वही पर कराहते हुए गिर गया ।

कुछ देर बाद बदमाश की तरफ से फायर होना बन्द हो गया तो भाग रहे दूसरे बदमाश की तलाश गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा भाग रहे अभियुक्त का पीछा किया गया किन्तु पहाडी व रात्रि का फायदा उठाकर दूसरा व्यक्ति भागने मे सफल रहा । घायल बदमाश की पहचान विशाल पासी पुत्र लालचन्द्र पासी निवासी ग्राम सिहोरी थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र करीब 51 वर्ष के रुप में हुयी। तथा भागने का कारण पूछने पर बताया कि मैने दिनांक 01.05.2025 को बस स्टैंड धानापुर मे मुटुन यादव की मैने व मेरे साथी जो मौके से आज मेरे साथ फायर करते हुए भाग गया अभिषेक सिंह उर्फ रामनाथ उर्फ पहलवान उर्फ सिपाही पुत्र स्व0 गुलाब सिंह निवासी महुवरकला थाना बलुआ जनपद चन्दौली । धानपुर घटना में हम दोनों एवं गोपाल सिंह व दो अन्य जिनका नाम पता अभिषेक सिंह व गोपाल सिंह ही जानते है इसी पिस्टल से मारकर हत्या कर दिये थे ।

हत्या करने के बाद से लुक छिपकर इधर उधर अपने साथी अभिषेक सिंह के साथ रह रहा था । आज अहरौरा शिकारगंज चकिया होते हुए भभुआ जाने के लिए हम दोनो इसी बाइक से जा रहे थे रास्ते मे अहरौरा के बाद पुलिस वाले चेकिंग करते मिले जिन्होने हम लोगो को रोकना चाहा किन्तु पकडे जाने के भय से तेजी से बाइक लेकर भाग आया । किन्तु दुर्भाग्यवश आप लोगो से सामना हो गया और मै गोली लगने के कारण पकड लिया गया । पुलिस ने घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया चन्दौली ले जाया गया।
पुलिस बल व स्वाट टीम के साथ मौके पर अभियुक्त बदमाश की गिरी हुई मोटरसाइकिल को चेक किया गया तो आगे पीछे नंबर प्लेट लगा है । जिसपर UP61AV6626 लिखा है । चेसिस नं0 MBLHAW135LGH04544 हीरो स्प्लेंडर रंग काला बरामद हुई । तथा पकडे गये घायल बदमाश के पास जमीन पर पडा हुआ एक पिस्टल 32 बोर व दो खाली खोखा कारतूस 32 बोर जमीन पर बिखरा हुआ मिला। व पिस्टल की मैगजीन मे मौजूद 03 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना चकिया पर धारा-109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली पर अभियोग पंजीकृत अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास भिन्न है।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष चकिया अतुल कुमार मय हमराह, उ0नि0 आशीष मिश्रा प्रभारी स्वाट टीम/सर्विलांस सेल जनपद चन्दौली
हे0का0 अरविन्द भारद्वाज स्वाट टीम हे0का0 विजेन्द्र सिह स्वाट टीम हे0का0 रामानन्द सिह स्वाट टीम हे0का0 प्रेमप्रकाश यादव सर्विलांस सेल का.अजीत सिंह सर्विलांस सेल का0 गनेश कुमार तिवारी सर्विलांस सेल का0 संदीप कुमार सर्विलांस सेल शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button