राष्ट्रीय

Top Update : जिला प्रशासन द्वारा अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाई शुरू , कुछ जगहों पर सर्वे बाकी

Advertisements

भोपाल । जिला प्रशासन द्वारा अवैध 250 कालोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। छह जून को कॉलोनाइजरर्स को दिया गया समय समाप्त हो गया। अब जिला प्रशासन जल्द ही राजधानी में बड़ी कार्रवाई शुरू करने जा रही है। अवैध कालोनियों की जांच के लिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एसडीएम से सर्वे शुरू कराया था। बता दे कि राजधानी में अभी भी कुछ जगह सर्वे बाकी हैं। इससे पहले ही 250 कालोनियां मार्क की जा चुकी हैं। इनमें से छह अवैध कालोनाइजरों को नोटिस देकर छह जून तक दस्तावेज पेश करने का समय दिया था।

इनमें से अधिकांश दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा पाए। अब कलेक्टर इसकी समीक्षा करके एफआइआर करवाने के निर्देश देंगे।भोपाल जिला प्रशासन ने अरेड़ी, सेवनिया ओंकारा, सिंकदराबाद, पिपलिया जाहिरपीर और छावनी पठार में छह कालोनियों के कालोनाइजर को नोटिस थमाया था। अधिकांश ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। जबकि एक कालोनाइजर कलेक्टर न्यायालय में पेश हुआ था। लेकिन वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।

अब इन सभी के खिलाफ कल से प्रशासन कार्रवाई प्रारंभ करेगा।हुजूर के अरहेड़ी गांव में दो कालोनियां विजासेन के नाम से काटने वाले पुरुषोत्तम सिंह, नीलेश शुक्ला और मुकेश पाल को नोटिस दिए गए हैं। मुकेश पाल ने पिपलिया में भी बिना अनुमति अवैध कालोनी काटी है। वहीं, ग्राम ओंकारा सेवनिया में अवैध कालोनी काटने वाले विनोद यादव, छावनी पठार में अनुज साहू और सिकंदराबाद में हेमंत गड़गैया और सुनील प्रसाद को नोटिस दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button