Varanasi : मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का अधिवेशन व चुनाव सम्पन्न, गीता उपाध्याय पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

Shekhar pandey
वाराणसी। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का अधिवेशन/चुनाव उद्यान विभाग के सभागार में श्रीमती गीता उपाध्याय जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता सम्पन्न हुआ संचालन कुमारी सुषमा भास्कर ने किया। चुनाव श्रीमती प्रभा सिंह पर्यवेक्षक व देखरेख में सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी शशिकान्त श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष व सहायक चुनाव अधिकारी श्यामराज यादव जिलामंत्री, हरेन्द्र यादव उपाध्यक्ष, सुधांशु सिंह सम्प्रेक्षक ने चुनाव सम्पन्न कराया। चुनाव में गीता उपाध्याय अध्यक्ष, कुमारी सुषमा भास्कर वरिष्ठ उपाध्यक्ष,निशा शर्मा मंत्री, रेनू भारती उप मंत्री, मंजू सिंह कोषाध्यक्ष, गीता यादव सम्प्रेक्षक निर्वाचित घोषित किए गए।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित श्रीमती प्रभा सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में किये जा रहें महिला उत्पीड़न को संगठन बर्दाश्त नहीं कर सकता इसलिए शीघ्र ही पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन की घोषणा संगठन करेगा और संगठन उन महात्वाकांक्षी लोग जो महिलाओं की एकता को नष्ट करना चाहते हैं उनका मंसूबा कभी कामयाब नही हो पायेगा उनको मुंहतोड़ जबाब दिया जाएगा।
पूरे प्रदेश में एक ही संगठन मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ है जो स्वास्थ्य विभाग महिलाओं के सम्मान की लड़ता है। इस अवसर परशशिकांत श्रीवास्तव, श्याम राज यादव, हरेन्द्र यादव, प्रभा सिंह, माधुरी सरोज, बिन्दु देवी, प्रियंका राय, वंदना राय, गीता ओझा, सोनिया सिंह ,सुमन पाल, गीता ओझा, संगीता रानी, उर्मिला यादव, विन्दु राव, रीता देवी, कोमल देवी, शालनी वर्मा, रीता देवी, पूजा मिश्रा, स्मृति मौर्या आदि मौजूद रही।



